बीएसपी के मर्चेंट मिल में हुआ हादसा, एक ठेका श्रमिक की मौत

बीएसपी के मर्चेंट मिल में हुआ हादसा, एक ठेका श्रमिक की मौत


भिलाई नगर 31 जनवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र से एक दर्दनाक खबर आ रही है । मर्चेंट मिल में एक ठेका श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठेका श्रमिक ओम प्रकाश पिता अलखनाथ उम्र 52 साल बापू नगर खुर्सी पार मर्चेंट मिल में मालगाड़ी में एंगल का बंडल लोड कर रहा था । इसी दौरान बंडल के स्लिप होने से बंडल के नीचे दब गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल से सेक्टर 9 मर्करी लेकर जा रहे हैं।