छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में एसीबी, ईओडब्ल्यू का छापा, जिला शिक्षा अधिकारी को घेरा

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में एसीबी, ईओडब्ल्यू का छापा, जिला शिक्षा अधिकारी को घेरा


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 अगस्त। एसीबी एवं ईओडब्लू ने शनिवार छुट्टी का फायदा उठाते हुए छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में सरकारी अधिकारियों को घेरा है। इनमें बिलासपुर, कवर्धा, राजनंदगांव शामिल हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद एजेंसी ने टी आर साहू जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर समेत कई अधिकारियों के यहां दबिश देकर छानबीन कर रही है। छापों में क्या कुछ मिला इसकी जानकारी ली जा रही है।