सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 मार्च। ACB एवं EOW की छत्तीसगढ़ में कई जिलों में कार्रवाई जारी है लगभग 15 ठिकाना से जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, नगद राशि, सोना-चांदी व ज्वेलरी बरामद की गयी है।
ACB एवं EOW के द्वारा आज आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 03 लोक सेवकों के विरूद्ध ब्यूरों में अपराध दर्ज कर 15 स्थानों पर तलाशी कार्यवाही शुरू की। लोक सेवक अधिकारियों में श्याम सुंदर सिंह बौहान, तत्कालीन डी.एम.सी. समग्र शिक्षा विभाग सुकमा, अशोक कुमार पटेल, तत्कालीन डी.एफ.ओ. सुकमा व आनंद जी सिंह उपायुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बीजापुर के ठिकानों पर छापा मारा गया।
अधिकारियों व उनके रिश्तेदारो/परिजनों के 15 निवास स्थानों (सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर रायगढ़, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, कोण्टा इत्यादि) में तलाशी की कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही स्थलों से बड़ी मात्रा में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, नगद राशि, सोना-चांदी व ज्वेलरी बरामद की गयी है। तलाशी की कार्यवाही जारी है।

