एसीबी की कार्यवाही : दुर्ग के दिव्यांग ने घूस लेते पकड़वाया अकाउंटेंट को

एसीबी की कार्यवाही : दुर्ग के दिव्यांग ने घूस लेते पकड़वाया अकाउंटेंट को



🛑 नए विद्युत कनेक्शन के लिए रूपों की डिमांड करने वाला AE गिरफ्तार

सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 जनवरी । एसीबी ने 02 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पहले प्रकरण में कोण्डागांव में दृष्टिबाधित दिव्यांग से रिश्वत लेते लेखापाल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे प्रकरण में अस्सिटेंट इंजीनियर विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर रुपए लेते हुए पकड़ा गया है। दोनों ही रिश्वतखोरों को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

एंटी करप्शन सूत्रों के मुताबिक दृष्टिबाधित दिव्यांग प्रार्थी दिलीप कुमार, निवासी दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनका चयन जिला मिशन कार्यालय कोण्डागांव में स्पेशल एजुकेटर के पद पर हुआ है, जिस पर आरोपी अरूण सेठिया, लेखापाल (सूचना प्रबंधक समन्वयक), समग्र शिक्षा, जिला कोण्डगांव से मिलने पर पदस्थापना करवाने के लिये 30,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपी से बार-बार मिलने पर भी बगैर रिश्वत उसकी पदस्थापना नहीं की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् 29 जनवरी को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से अरूण सेठिया, लेखापाल (सूचना प्रबंधक समन्वयक) को प्रथम किश्त 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रार्थी चंदन सिंह, निवासी ग्राम केंवरी, जिला-सरगुजा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि उसकी निजी भूमि में ब्रीक्स फ्लाई एश का व्यवसाय संचालन करने हेतु विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के लिये कार्यालय सी.एस.पी.डी.सी.एल. लखनपुर में आवेदन प्रस्तुत करने पश्चात् आरोपी सचिन भगत, सहायक अभियंता, सी.एस.पी.डी.सी.एल. कार्यालय, लखनपुर, जिला-सरगुजा से मुलाकात करने पर उसके द्वारा विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 27,000 रू0 लेने आरोपी सहमत हुआ। 29 जनवरी को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से सचिन भगत, सहायक अभियंता को 27,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही