सीजी न्यूज ऑनलाइन 28 नवंबर । अगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में बड़ा बावल हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई इस बैठक के दौरान जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडे के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में वरिष्ठ नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिए जाने पर पूर्व महापौर राजेश पांडे ने आपत्ति जताई। उन्होंने प्रभारी सुबोध हरितवाल से कहा कि सीनियर नेताओं को नजरअंदाज करना अनुचित है। इस पर सुबोध हरितवाल ने तीखे स्वर में जवाब देते हुए कहा, “तू हमें नियम कानून बताएगा?”
इसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। कांग्रेस भवन राजेश पांडे की तेज आवाज से गूंज उठा, और वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता मोबाइल पर इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए।
इस विवाद के बाद गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व महापौर राजेश पांडे को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पार्टी में यह घटना आंतरिक कलह का संकेत मानी जा रही है, जो चुनावी तैयारी के बीच चिंता का विषय बन गई है।
जिला अध्यक्ष ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
पूर्व महापौर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे द्वारा जारी किए गए कारण बताओं नोटिस में पूछा गया है कि कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री के साथ आपके द्वारा और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया एवं दुर्व्यवहार किया गया जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। 24 घंटे के भीतर जवाब देने कहा गया है।

