निर्भय यादव आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक गौर को दुर्ग पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

निर्भय यादव आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक गौर को दुर्ग पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार


निर्भय यादव आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक गौर को दुर्ग पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

भिलाई नगर 13 अप्रैल ।  निर्भय यादव  आत्महत्या मामले में दोषी अभिषेक गौर को दुर्ग पुलिस के द्वारा नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस आरोपी को लेकर भिलाई पंहुच चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी मे सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 4 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के द्वारा आरोपी अभिषेक गौर के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी करने इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) को पत्र लिखा गया था। आरोपी अभिषेक गौर का नाम आईपीएल क्रिकेट मैच के महादेव बुक आईडी के माध्यम से सट्टे का कारोबार किए जाने में भी नाम आया था।

गौरतलब हो कि स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुरूद रोड को कोहका निवासी निर्भय यादव के द्वारा घर पर ही 1 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी परिजनों की शिकायत पर से स्मृति नगर पुलिस के द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि निर्भय यादव से अभिषेक गौर के द्वारा 1500000 रुपए लिए गए थे और अभिषेक के द्वारा 20 दिनों में ही उसे लौटा देने का वादा किया गया था परंतु 3 वर्ष बाद भी अभिषेक गौर के द्वारा उक्त राशि वापस नहीं की गई इसी प्रकार से डीलेश देशमुख से 30 लाख रुपए में निर्भय यादव के द्वारा मकान का सौदा किया गया था परंतु 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त मकान की रजिस्ट्री एवं मकान नहीं दिया गया था जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर निर्भय यादव पिता कुमार सिंह यादव 45 वर्ष के द्वारा घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी मामले को जांच में करते हुए स्मृति नगर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 179/2022 को आरोपी अभिषेक गौर एवं डीलेश देशमुख के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से आरोपी अभिषेक गौर फरार चल रहा था जिसे नागपुर महाराष्ट्र के मनकापुर क्षेत्र से दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को भिलाई भी लाया जा चुका है।