पटवारी की नौकरी दिलाने दुर्ग के युवक से 15 लाख की ठगी, दो के खिलाफ FIR

पटवारी की नौकरी दिलाने दुर्ग के युवक से 15 लाख की ठगी, दो के खिलाफ FIR


🔴सचिव स्तर के अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर स्पीड पोस्ट से भेजा अपॉइंटमेंट लेटर

दुर्ग, 11 अगस्त। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक को पटवारी की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी एक महिला एवं एक पुरुष के द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से सचिव स्तर के अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर एवं सील लगाकर अपॉइंटमेंट लेटर भी पोस्ट किया गया था। इस मामले में कूटरचित दस्तावेज एवं ठगी का अपराध दर्ज किया है

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि प्रार्थी रूपेश कुमार पिता लालचंद उम्र 30 वर्ष – अम्बेड़कर नगर, वार्ड नं-58 उरला, दुर्ग में रहता है। हितेश सिन्हा पिता मोहित सिन्हा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी- दल्लू आटो के पास, बोरसी रोड़ न्यू आदर्श नगर दुर्ग, थाना पदमनाभनपुर व नीलीमा बसंती मिंज पति अमरेश रंजन मिंज पिता मनोरंजन मिंज वर्तमान पता महादेव घाट रोड़, शिवम विहार, मंजीत ग्रीन सीटी फेस-2 मकान नं.-6, रायपुर तहसील व जिला रायपुर स्थाई पता – आत्मजा मनोरंजन मिंज, एलआईजी  60 डॉ. आर. पी. नगर, फेस-2, दुर्गा पंड़ाल बायें तरफ, कोरबा के द्वारा आश्वासन दिलाया गया कि उनकी अच्छी जगह जान पहचान है और हम तुम्हे राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नौकरी लगवा सकते हैं। जिनकी बातों पर विश्वास करते हुए रुपेश द्वारा हितेश सिन्हा एवं नीलिमा मिंज को मार्च 2 मार्च 2022 से 10 अगस्त 2022 तक कुल 11 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में दिया गया। उसके पश्चात वर्ष 2023 में नीलीमा बसंती मिंज के द्वारा छ०ग० राज्य शासन के सचिव स्तर के अधिकरियों के फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी सील लगे दस्तावेज दिखाकर और रकम की आवश्यता होगी बताने पर तथा मुझसे रकम की मांग करने पर 400,000 रु/- नेट बैकिग के माध्यम से प्रदान किया गया।, इस प्रकार हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज को कुल 15,00,000 रु/- प्रदान किया गया। हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज के द्वारा रूपेश को वर्ष 2023 में छ0ग0 राज्य शासन के सचिव स्तर के अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी सील लगे दस्तावेजों को दिखाकर नियुक्ति हो जाने का आश्वासन दिया एवं 26 अप्रैल 2024 को रूपेश को पोस्ट के माध्यम से नियुक्ति पत्र भी भेजवाया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के कुछ दिनों के पश्चात हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज के द्वारा फोन करके कहा गया कि अभी तुमको नौकरी ज्वाईन करने नहीं जाना है, जब नया आदेश आयेगा तब हम तुमको बतायेंगे, तब तुम जाकर अपनी नौकरी ज्वाईन कर लेना। हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज के इस प्रकार के व्यवहार से रूपेश एवं परिवार को आशंका होने लगी। हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज से रकम वापसी की मांग की गई, तब हितेश सिन्हा व नीलीमा बसंती मिंज के द्वारा रकम आज-कल में वापस कर देंगे का आश्वासन देते रहें। परंतु आज पर्यंत तक रकम वापस नहीं की गई। प्रार्थी रूपेश की रिपोर्ट पर से मोहन नगर पुलिस के द्वारा कल देर रात्रि आरोपी हितेश सिन्हा एवं नीलिमा बसंत मिंज के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।