सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 मई। रायपुर के मोहदापारा थाना परिसर में सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। युवक सूरज नाथ जोगी ने पुलिस के सामने ही ब्लेड से अपना गला काट लिया।
घटना थाने के अंदर हुई और पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

