एनएसपीसीएल रोड पर 14 इंच का चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया

एनएसपीसीएल रोड पर 14 इंच का चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया


🛑भिलाई नगर थाना में जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 03 फरवरी। बीती शाम पारिजात कॉलोनी तालपुरी के पास एनएसपीसीएल रोड़ पर चाकू लेकर घूम रहे युवक को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भिलाई नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि परिजात कालोनी के पास एनएसपीसीएल रोड़ पर एक युवक धारदार चाकू लेकर कोई अनहोनी घटना घटित करने के लिये घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच खुशहाल साहू को पकड़ा है। आरोपी से 14 इंच का चाकू जब्त हुआ है। आर्म्स एक्ट 25 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।