भिलाई नगर 30 नवंबर । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रारम्भ किए अभियान के तहत् छावनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कारण साव के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध हथियार , कटर, चाकू रखने वाले कि सूचना देने वाले को पुलिस के तरफ से 1000 रुपए का इनाम देने का अभियान 21 नवंबर को प्रारंभ किया गया है। इसी अभियान के तहत् नागरिक द्वारा एक लड़के का चाकू के साथ फोटो इंस्टाग्राम अपलोड किया गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा आज के रात्रि उक्त व्यक्ति को पकड़ गया। जो अपना नाम करण साव होना बताया एवं उसके द्वारा लहराने वाला चाकू भी बरामद कराया जो थाना छावनी में अपराध क्र. 561/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत करण साव के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । जिसमे प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह तालेन्द्र चन्द्राकर , जीत नारायण की सराहनीय भूमिका रही है ।

