दुर्ग 11 सितंबर । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर को सेल्फी लेते हुए युवक नहर में बह गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम युवक को नहीं खोज पाई। कल सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि आज दोपहर को जामुल का युवक नवजोत सिंह दोस्तों के साथ उतई क्षेत्र में घूमने निकला था। दोपहर को ग्राम खोपोली के पास नाहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहा था इसी दौरान उसका मोबाइल नाहर में गिर गया। जिसे निकालने के फेरे में युवक नहर में उतरा लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया । घटना की सूचना मिलने पर उतई पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गई । शाम 4:00 बजे के लगभग एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परंतु देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ के द्वारा कल सुबह फिर से युवक की खोज में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
सेल्फी लेने के फेरे में उतई नहर में बहा युवक, कई घंटे की मशक्कत के बाद नहीं मिला एसडीआरएफ को, कल भी किया जाएगा खोजने का प्रयास

