युवक ने पत्थर पटककर कुत्ते पर किया हमला, पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, एनजीओ ने दर्ज कराया अपराध

युवक ने पत्थर पटककर कुत्ते पर किया हमला, पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, एनजीओ ने दर्ज कराया अपराध



भिलाईनगर 22 मार्च। खुर्सीपार थाना अंतर्गत युवक ने स्ट्रीट डॉग के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले के बाद कुत्ते की दयनीय स्थिति देखकर मोहल्ले के लोगों ने युवक के खिलाफ हो गए, लेकिन वह दबंगई दिखाता हुआ वहां से चला गया। सीसीटीवी फुटेज में का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपी को हिरासत में लिया।
खुर्सीपार टीआई वंदिता पानिकर ने बताया कि गुरुवार देर रात की घटना है। एनजीओ व मोहल्ले के लोगों खुर्सीपार थाने में मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने थाना प्रभारी को पशु क्रूरता के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार की रात एक घर के सामने डॉग को युवक ने कई बार पत्थर से पीट-पीट कर घायल कर दिया। वही कुत्ते को मारने की पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उस फुटेज में साफ दिख रहा था ।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपी को पकड़ लिया।