🔴वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति
दुर्ग, 26 नवंबर। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पउवारा रोड बोरीगारका मोड के पास कल सुबह 11:00 बजे के करीब तेज रफ्तार हाईवे के द्वारा मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी महिला के सड़क पर गिरते ही हाईवा के पिछले चक्के से सिर कुचल गया। जिसके कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात मिली सूचना पर उतई पुलिस के द्वारा हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
उतई पुलिस ने बताया कि चोवाराम देवांगन के पुत्री समृद्धि के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रार्थी भागवत प्रसाद देवांगन उम्र 65 वर्ष निवासी तुलसीपुर संगम चौक थाना कोतवाली राजनांदगांव अपनी मोटर सायकल स्टार सीटी क्रं CG04CQ9163 से पत्नी गिरजा बाई देवांगन 58 वर्ष को मोटर सायकल में पीछे बैठाकर राजनांदगांव से विवाह स्थल साहू पैलेस बोरीडीह पउवारा रोड के लिए निकला था। दिन में करीब 11 बजे के आस पास वह पउवारा रोड बोरीगारका मोड के पास पहूंचा था। इसी दौरान पीछे से हाईवा वाहन क्रं CG07BH4196 का चालक द्वारा अपनी गाडी को तेज गति, लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए मोटर सायकल को साईड से ठोकर मार दिया। जिससे वह गिर गया और पीछे बैठी उसकी पत्नी गिरजा बाई देवांगन हाईवा की चपेट में आ गई। जिससे उसका सिर हाईवा के चक्के के नीचे आने से कुचला गया। इस दुर्घटना में गिरजाबाई देवांगन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भागवत प्रसाद देवांगन को चोट नहीं आई, मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई। भागवत प्रसाद देवांगन उम्र 65 की रिपोर्ट पर से उतई पुलिस के द्वारा आरोपी हाईवा वाहन क्रं CG07BH4196 का चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

