कुंडली दोष, ग्रह शांति, तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी दे भिलाई की महिला से 37 लाख की ठगी

कुंडली दोष, ग्रह शांति, तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी दे भिलाई की महिला से 37 लाख की ठगी


🛑 फ्लैट भी हड़पने धमकाने लगा, हरियाणा रोहतक के गुरु जी के खिलाफ सुपेला थाने में मामला दर्ज

भिलाई नगर 10 जून। जयसवाल निको लिमिटेड सिलतरा रायपुर की लेखा अधिकारी के कुंडली में दोष बताकर धीरे-धीरे 2 वर्षों में रोहतक हरियाणा के कुलदीप गुरु जी के द्वारा करीब 37 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान आरोपी के द्वारा तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी देकर महिला का फ्लैट भी अपने नाम करने का प्रयास किया गया। महिला की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा आरोपी कुलदीप गुरु जी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि पल्लवी जायसवाल, उम्र 46 वर्ष सुपुत्री स्व. बिनोद कुमार जायसवाल निवासी फ्लैट नंबर 120, द्वितीय तल सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई में रहती है। मेसर्स जायसवाल निको लिमिटेड सिलतरा रायपुर (छ.ग.) में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत् है। कालीबाडी मंदिर नेहरू नगर भिलाई में माता जी के दर्शन हेतु जाती रहती है।

वर्ष 2022 के अक्टूबर नवम्बर माह में कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा को अपनी कुण्डली दिखाकर अपने स्वास्थ एवं रोजगार के बेहतर विकल्पो के संदर्भ में चर्चा की थी। पल्लवी जायसवाल के जन्म कुण्डली का अवलोकन कर पंडित परिचय मिश्रा ने कहा कि आपकी कुण्डली में काफी दोष नजर आ रहे है, तथा ग्रहो को शांत कराने हेतु आपको पूजन करवाना होगा। तथा उन्होने कहा कि उनके सिद्ध गुरूजी कुलदीप महाराज जनवरी 2023 में भिलाई आने वाले है, उनसे मुलाकात कराउंगा। वे कुण्डली के महा विशेषज्ञ व पूजा अनुष्ठान करने वाले सिद्ध गुरूजी है।

जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में कालीबाडी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा ने पल्लवी को बताया कि गुरूजी कुलदीप महाराज आये है। मिलने आजा वे उनसे मार्गदर्शन दिया जाएगा। पल्लवी तत्काल कालीबाडी मंदिर नेहरू नगर गयी वहां पर पंडित परिचय मिश्रा ने कुलदीप महाराज से मिलाया। कुलदीप महाराज ने पल्लवी की कुण्डली देखने के उपरांत बताया कि ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है, जिसके लिए पूजन करना होगा यदि पूजन नहीं करावेंगी तो आपकी जान को खतरा है। तथा उन्होने पल्लवी के सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई, का भी अवलोकन किया तथा घर में भी बाधा होने की बात बतायी तथा स्वयं को सिद्ध पंडित व योगाचार्य होना भी बताया। एवं शीघ्र पूजन सामग्री की व्यवस्था व दक्षिणा देने कहा। 18 जनवरी 2030 को कुलदीप महाराज के बताये बैंक खाता नंबर पर 17,000/- रूपये पहली बार जमा किये थे।

पल्लवी से कुलदीप गुरूजी ने ग्रहो का व अनिष्ट होने का डर दिखाकर 18 जनवरी 2023 से 8 अप्रैल 2025 तक कुल 36 लाख 66 हजार रुपए का भुगतान कुलदीप गुरुजी को कर दिया। पल्लवी ने वर्ष 2024 में बैंक से लोन प्राप्त किया था वह रकम भी गुरूजी को दे दी थी। कुलदीप गुरूजी ने सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई स्थित मकान को भी स्वयं के नाम पर पंजीयन कराने हेतु पल्लवी को को डरा रहा है। एवं मकान का पंजीयन नहीं कराने पर तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वर्तमान में उक्त कुलदीप कालीबाडी मंदिर के पीछे नेहरू नगर में रूका है। वह विगत दिनो भी सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई में आवेदिका के घर का दरवाजा बजा रहा था । जिसकी जानकारी गार्ड को भी है। कुलदीप का चेला भी कुलदीप को मकान व रकम देने हेतु धमकाता है। कुलदीप गुरूजी की अवैधानिक हरकतो से पल्लवी भयभीत है। उसकी जीवन भर की कमाई कुलदीप ने पल्लवी को डरा कर हड़प कर ली है।

पल्लवी जायसवाल द्वारा सभी बैंक खातों के स्टेटमेंट व्हाट्सएप चैट के साथ शिकायत की शिकायत पर सेB सुपेला पुलिस के द्वारा आरोपी कुलदीप गुरुजी के खिलाफ 308(2)-BNS, 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।