एक सप्ताह पूर्व अधेड़ से जबरिया लूट था पर्स, तीनों ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में

एक सप्ताह पूर्व अधेड़ से जबरिया लूट था पर्स, तीनों ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में


दुर्ग, 30 मई। थाना उतई पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पूर्व अधेड़ से पर्स लूट कर तीनों आरोपी फरार हो गए थे।

जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थी श्माम लाल साहू पिता मान सिंग साहू उम्र 48 साल साकिन अण्डा 24 मई को अपने काम से अपने मजदूर पूजा राजपुत के साथ घर जा रहा था। गर्व कालेज के पास साईड देखने गया था। बरसात होने से वही रुक गया। तभी तीन लडके आये और प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर कटर से मार देगे डराकर प्रार्थी के जेब से पर्स निकालकर लुटकर भाग गये। भागने के बाद पूजा राजपुत ने बतायी कि तीन लडको में दो लडके ग्राम पुरई के गोविद यादव और घुघरू यादव है एक लड़के को नही जानती प्रार्थी के शिकायत पर आरोपीयो के विरूद्व अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है आरोपीयो कि पतासाजी कर आरोपी के मिलने पर पुछताछ मे एक अन्य आरोपी राजवीर के साथ घटना कारित करना बताने पर आरोपियों को हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। गवाहो के समक्ष आरोपियों को पुछताछ मे 24 मई प्रार्थी को मारपीट कर डराकर प्रार्थी के पर्स को लुट करना कबुल किया गया आरोपी मोतीराम यादव उर्फ घुघरू के पेश करने पर घटना के समय रखे कटर एक नग, आरोपी गोविन्द यादव के पास से लुट के रकम का बचत 100 / रूपये और आरोपी राजवीर राजपुत से घटना को जिस मोबाईल में विडियो बनाया है मोबाईल पेश करने पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है आरोपीयो के विरूद्व साक्ष्य पाये जाने से आरोपीयो को समय सदर मे गिरप्तार कर गिरप्तारी कि सुचना परिजनो को दिया गया है।
अपराध कमांक – 205/2025 जिला दुर्ग (छ.ग.) धारा-309 (6),बीएनएस।

नाम आरोपी –

  1. मोती राम यादव उर्फ घुघरू पिता माखन लाल यादव उम्र 27 साल साकिन ग्राम पुरई जागृत चौक थाना उतई।
  1. गोविन्द यादव उर्फ भतीजे पिता मोहन यादव उम्र 18 साल 06 माह साकिन ग्राम पुरई मन्दिर चौक थाना उतई
  2. – राजवीर सिंग राजपुत पिता देवन्द्र सिंग राजपुत उम्र 19 साल साकिन ग्राम पुरई मन्दिर चौक थाना उतई। जप्त मशरूका

एक नग मोबाईल ओप्पो कंपनी पुराना इस्तमाली,कटर 01 नग, नगदी 100 / रूपये।