सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 सितंबर। रविवार को बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार मोड़ पर सीआरपीएफ जवानों से भरी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में कुछ जवान भी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 20 से 25 जवान गाड़ी में सवार थे। वे दोरनापाल से बारसूर जा रहे थे। रविवार की दोपहर को बास्तानार घाट के पहले मोड़ पर अचानक से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, और गाड़ी पलट गई।
घटना के तत्काल बाद गीदम थाना पुलिस धनंजय सिन्हा के साथ ही कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक मौके पर पहुँच घायलों को गीदम के अस्पताल लाया गया। हादसे में 3 जवानों को ज्यादा चोट आई है। ये सभी जवान सीआरपीएफ के 223, 74 व 171 बटालियन के बताए जा रहे हैं, बाकी अन्य घायल सीआरपीएफ जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

