खारुन नदी पुल पर चलते ट्रक ट्रेलर पर लगी आग केबिन एवं कोयला जलकर खाक

खारुन नदी पुल पर चलते ट्रक ट्रेलर पर लगी आग केबिन एवं कोयला जलकर खाक


🔴अग्निशमन दुर्ग के दमकल टीम ने बुझाई आग

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 06 नवंबर। खारुन नदी कुम्हारी पुल के पास कोयला लोड ट्रक टेलर जलकर खाक हो गया। घटना सुबह सवा 10 बजे के पास की है। इसके कारण करीबन घंटा डेढ़ घंटा तक ट्रेफिक जाम रहा। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की दमकल टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर एक गाड़ी पानी की मदद से आग बुझाई।


जिला सेनानी एवं अग्निशमन आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी एच 9459 रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था कि कुम्हारी टोल से पहले हाइवे ब्रिज पर अचानक ट्रेलर में आग लग गई। ट्रक कोयले से भरा हुआ था। सूचना मिलते ही अग्निशमन के 1 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से कोयला से भरे ट्रक पर लगी। आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया।

जिसमें ट्रक का केबिन व कोयला जल कर राख हो गया, आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। दलप्रभारी – घनश्याम यादव ,फायर कर्मी – रामनाथ कुर्रे, टिकेंद्र साहू , संतोष साहू, जितेंद्र वर्मा सहित अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ । वहीं ट्रेलर ड्राइवर कंडक्टर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वैसे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद कुम्हारी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझा ली है। इस घटना से रायपुर दुर्ग हाइवे पर करीब घंटे डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।