🛑 बाल बाल बचे दोनों वाहनों के सवार, देखिए घटना का लाइव वीडियो
दुर्ग 09 मार्च। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड दुर्ग पर ग्रीन चौक के पास अनियंत्रित शासकीय धान से भरा ट्रक पलट गया। जिसके कारण सड़क किनारे खड़े एक कार एवं एक ई रिक्शा भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मोहन नगर पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।
मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्र ने बताया कि आज रात को सजा से शासकीय धान लेकर आ रहा 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG04 JE 0623 स्टेशन रोड दुर्ग के ग्रीन चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

ट्रक पलटने कारण सड़क किनारे खड़ी एक कार CG04 HV 1280 एवं एक ई रिक्शा चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि धान की बोरियां सड़क पर फैल गई। इस स्थिति को देखते आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। मोहन नगर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि ट्रक मालिक ने पहुंचकर पलटी हुई ट्रक से धान की बोरियों को खाली कराया। पुलिस के द्वारा इस मामले में अपराध दर्ज किया है।

कार एवं ई रिक्शा में बैठे लोग बचे बाल बाल
ट्रक पलटने के बाद धान की बोरियां सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा एवं कार के ऊपर गिरी। जिसके कारण दोनों ही वाहनों में बैठे स्वर भयभीत हो गए और एक-एक करके बाहर आने लगे। जो की लाइव वीडियो में दिखाई दे रहा है।

