🛑 घड़ी चौक सुपेला भिलाई से चुराया गया था ट्रक
भिलाई नगर 30 जनवरी । घड़ी चौक सुपेला से ट्रक चोरी कर फरार होने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है शातिर चोर के पास से ट्रक भी जप्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना स्थल घडी चोैक के सामने ओव्हर ब्रीज के नीचे लक्ष्मी मेडिकल के आगे आम मुख्य मार्ग सुपेला भिलाई जिला दुर्ग दिनांक 27-28. जनवरी के दरम्यानी रात में डुगेश्वर साहु लोड ट्रक सुपेला घड़ी चौंक में खड़ी करके अपने घर शांति नगर सुपेला चला गया। वापस आकर देखा तो गाड़ी वहा नही खड़ी नही थीं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 305(बी) भा0न0स0 कायम कर विवेचना में लिया गया था। सुपेला एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम के जरीये आरोपी राजीव कुमार सिंह मामले के प्रार्थी दुर्गेश कुंमार साहू के वाहन ट्रक क्रमॉक सीजी 07 एन ए 5125 के पीछे डाला मे भरी 25.510 मिट्रीक टन स्ट्रिप्स क्वाईल किमती 12 लाख 89 हजार 567 रूपये तथा वाहन के साथ कुल जुमला 22 लाख 89 हजार 567 रूपये को चोरी कर ले गया और बिलासपुर रोड उरला क्षेत्र के कबाडी हरीचरण सिंह के कबाडी गोदाम मे 01 नग लोहे के स्ट्रीप्स क्वाईल वजनी करीब 2 टन बेचने गया है कि सुचना मिलने पर घेराबेदी कर आरोपी राजीव कुमार सिंह पिता दिनेश कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन कुठेला भाठा सिंगारपुर सीटी शादिल अंसारी किराये का मकान चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव लिजा दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है। चोरी के ट्रक को कब्जा पुलिस लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. मनीष अग्नीहोत्री, सुबोध सिंह एवं एसीयीयु से सउनि र्पुएा बहादुर, आर. भवेश पटेल, जुगनु सिंह का विशेष योगदान रहा।

