छावनी चौक भिलाई में ट्रक ने दुपहिया को मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल

छावनी चौक भिलाई में ट्रक ने दुपहिया को मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल


भिलाई नगर 15 दिसंबर। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावनी चौक नंदिनी रोड में 13 दिसंबर की रात को चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से इलाज के दौरान बिलासपुर निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का इलाज एम्स अस्पताल रायपुर में चल रहा है। दूसरे दिन मिली सूचना पर से जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।

जामुल पुलिस के मुताबिक सश्रम कुमार पिता भागीरथी साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमाली थाना कोटा जिला बिलासपुर 13 दिसंबर की रात 08/00 बजे करीब अपने दोस्त अंकित के एक्टीवा क्रमांक CG07CX3835 से छावनी चौक नंदनी रोड से पावर हाउस तरुफ जा रहा था। रात्रि 9:45 के करीब छावनी चौक भिलाई के पासा ट्रक क्रमांक MH15EG9309 का चालक ट्रक को लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाकर सश्रम एवं अंकित को उसकी एक्टीवा सहित एक्सीडेट किया जिससे सश्रम एवं अंकित को चोट आयी। जिसके ईलाज के दौरान सश्रम कुमार की मृत्यु हो गयी। अंकित ईलाज हेतु वर्तमान में एम्स अस्पताल में भर्ती है , अब तक की जांच पर प्रथम दृष्टया आरोपी ट्रक क्रमांक MH15EG9309 के चालक द्वारा धारा 281,125ए ,106 BNS 184 मो0व्ही0 एक्ट  अपराध पाये जाने से अपराध पजीबंद कर विवेचना में लिया गया। दूसरे दिन 14 दिसंबर की दोपहर को 3:45 के करीब सुपेला थाने से मिली सूचना पर से जामुन पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।