भिलाई नगर 20 जनवरी । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदिनी रोड पर आज दोपहर 12:30 बजे करीब सड़क पार कर रही महिला को हाईवा द्वारा कुचल दिया गया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। छावनी पुलिस द्वारा हाईवा जप्त कर लिया गया है।
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आज दोपहर को 12:30 के करीब पुराना मछली मार्केट निवासी लगनी बाई 55 वर्ष स्वीपर मोहल्ला के पास नंदिनी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान हाईवा की चपेट में आ गई। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौका स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौका स्थल पर पहुंची एवं कार्यवाही करते हुए हाईवा को जप्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

