दुर्ग 25 सितंबर। थाना मोहन नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित FCI गोदाम दुर्ग में खड़े ट्रक में आग लग गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दमकल विभाग ने तत्काल पहुंचकर एक गाड़ी पानी की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा के प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एफसीआई गोदाम में परमिल सिंह के एफसीआई गोदाम में खड़े ट्रक पर आग लग गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग के दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल किया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।

दलप्रभारी – महेंद्र चंदेल, फायर कर्मी – मुख्तार अली, राजेश साहू, धर्मेन्द्र साहू अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 नंबरों पर संपर्क करने की अपील आम नागरिकों से जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने की है।

