दुर्ग में दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात मोहन नगर पुलिस कर रही जांच

दुर्ग में दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात मोहन नगर पुलिस कर रही जांच


दुर्ग, 14 दिसंबर। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को घर पर दसवीं की छात्रा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। घर की सबसे बड़ी बेटी द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया स्पष्ट नहीं हो सका है।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक मृतक छात्रा दिशा माथनकर (15) दुर्ग पब्लिक स्कूल, दुर्ग
में अध्यनरत थी। दुर्ग के सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर, सड़क नंबर -1 के पास रहती थी। घटना 13 दिसंबर की दोपहर की बताई जा रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन दिशा को डॉक्टर के पास ले गए थे। परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था।

चार लोग का परिवार


दिशा सहित चार लोगों का परिवार है। जो जयंती नगर में किराए के मकान में रहता है। दिशा की किराए की दुकान में टेलरिंग का कार्य करती है।पड़ोसियों ने अनुसार डॉक्टर ने बताया की 2 बजे के आस पास मौत हुई है। फिलहाल मोहन नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।