बीच सड़क पर जल गई पेट्रोल से भरी टैंकर, धमाकों से डर गए लोग, ड्रायवर ने कूद कर बचाई जान….

बीच सड़क पर जल गई पेट्रोल से भरी टैंकर, धमाकों से डर गए लोग, ड्रायवर ने कूद कर बचाई जान….


बीच सड़क पर जल गई पेट्रोल से भरी टैंकर, धमाकों से डर गए लोग, ड्रायवर ने कूद कर बचाई जान….

भिलाई नगर, 19 अगस्त। आज रात पावर हाउस मारूती शोरूम के पास करीब 9 बजे टैंकर में भयानक आग लग गई। आग की लपटें ऐसी थीं कि दूर दूर तक धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने की सूचना मिलने बाद फायर बिग्रेड मौके पर तो पहुंचा लेकिन वह भी टैंकर तक नहीं पहुंच पा रहा। आग के साथ बीच-बीच में टैंकर से धमाके भी हो रहे थे। जिससे लोगों में दहशत हो गई थी। इस दौरान फोरलेन पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। गाडी़ के ड्राइवर वे गाडी़ से कूद अपनी जान बचाई है। 

गौरतलब हो कि फोरलेन पर उस समय हड़कंप मच गया जब बीच सड़क पर अचानक टैंकर में आग लग गई। टैंकर में ज्वलनशील पादार्थ लोड़ होने की बात कही जा रही है। टैंकर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फायर ब्रिगेड टीम को सूचना के बाद करीब सवा 9 बजे तक वे पहुंच गए लेकिन टैंकर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर छावनी थाने की पुलिस व यातायात विभाग के जवानों ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने आम बुझाना शुरू कर दिया है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।