CG पुलिस अकादमी में एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत

CG पुलिस अकादमी में एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 7 मार्च। चंदखुरी पुलिस अकादमी में एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले ही मृतक राजेश कोसरिया ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और आज सुबह ही सभी अभ्यर्थी रनिंग प्रैक्टिस में शामिल हुए थे। कुछ देर दौड़ने के बाद ही अचानक से राजेश कोसरिया की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी है। बता दें कि 10 मार्च को सीएम साय सभी चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं, जिसमें राजेश कोसरिया का भी नाम शामिल था।