मज़बूत समाज, मजबूत राज्य की नींव तैयार करता है- भूपेश,
तहसील साहू संघ रिसाली द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री
भिलाई नगर 5 दिसंबर । तहसील साहू संघ रिसाली द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि साहू समाज जागरूक समाज रहा है। इस तरह के आयोजनों में समाज रुचि लेकर भागीदारी लेता है। इससे सामाजिकजनों को एक दूसरे को जानने, परिचय का दायरा विस्तारित करने का सुंदर मौका मिलता है।समुदायों की इस तरह के कार्यों में भागीदारी से समाज मजबूत होता है। मज़बूत समाज, मजबूत राज्य की नींव तैयार करता है। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने संबोधन में समाज के कार्यों की प्रशंसा की। साहू संघ द्वारा तैयार की गई सामाजिक पत्रिका में विवाह योग्य करीबन 550 के द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है।

पिछले नगरी निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा हुआ था साफ़
दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तहसील साहू संघ रिसाली के द्वारा युवक युवती परिचय एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ों युवक युवतियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है । कोरोना काल के दौरान लंबे समय से लोगों का घर से निकलना ही मुश्किल हो गया था। ऐसे में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन करना निश्चित रूप से अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा चुनाव के समय झुनझुना पकड़ा जाने के बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सभी लोग अपने-अपने बातें करते हैं। परंतु पिछले 10 नगर निगम चुनाव, नगर पालिका चुनाव, नगर पंचायत चुनाव एवं पंचायत सम्मेलन में भाजपा का सूपड़ा साथ हुआ था और उनकी भाषा उन्हीं को मुबारक हो । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के द्वारा प्रदेश को स्वच्छता के मामले में लगातार तीसरी बार अवार्ड दिया गया है। निश्चित रूप से सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के कारण ही राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त हुआ है। और इन्हीं विषय को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे परिणाम जनता ही तय करती है।

