🛑 बुजुर्ग घर से बाजार की तरफ सामान लेने थे निकले, 26 मार्च की घटना
भिलाईनगर 31 मार्च । स्मृतिनगर के मॉडल टाउन में एक आवारा सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसके सींग और पैर लगने से बुजुर्ग को इतनी चोट आई की उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को मॉडल टाउन निवासी सियाराम साहू (81वर्ष) अपने घर से बाजार की तरफ सामान लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक साड़ ने सियाराम को दौड़ा दिया। सियाराम ने बचने का प्रयास किया। परंतु सांड ने उन्हें सींग से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सांड बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर मार रहा है। सांड के वहां से जाने के बाद लोगों ने बुजुर्ग को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रविवार 30 मार्च को बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉडल टाउन क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि निगम को इस सांडों को गौठान में रखना चाहिए, लेकिन वे लोग उन्हें खुले में छोड़ दे रहे हैं।
