दुर्ग में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, मौके पर बाइक सवार की मौत

दुर्ग में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, मौके पर बाइक सवार की मौत


भिलाई नगर 11 दिसंबर। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 7 दिसंबर को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन के द्वारा विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को ग्राम पहरा के पहरा नाला के पास जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद की गई रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ललन कुमार पिता कनक राम साहू 35 वर्ष ग्राम सुनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर में रहता है। 7 दिसंबर को ललन , तुकाराम साहू , हिमेन्द्रे साहू ग्राम खपरी गये थे। ग्राम खपरी में हेमेन्द्र साहू को घर में छोडे । ललन और तुकाराम साहू मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AM 5864 को तुकाराम साहू चला रहा था। मोटर सायकल के पीछे ललन बैठा था । 7 दिसंबर की शाम 7:00 बजे के करीब के पहरा नाला के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन के चालक अपनी वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तुकाराम साहू के शरीर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के तीन दिन बाद कल 10 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे के करीब ललन साहू ने नंदिनी थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर नंदिनी पुलिस के द्वारा अज्ञात पिकअप वाहन का चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 106(1)-BNS
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।