तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी मिक्सर मशीन में जा भिड़ा मौत, विगत माह स्कूली छात्रा की मिक्सर मशीन की ठोकर से हुई थी मौत

तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी मिक्सर मशीन में जा भिड़ा मौत, विगत माह स्कूली छात्रा की मिक्सर मशीन की ठोकर से हुई थी मौत


तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी मिक्सर मशीन में जा भिड़ा मौत, विगत माह स्कूली छात्रा की मिक्सर मशीन ठोकर से हुई थी मौत


भिलाई नगर 4 सितंबर। तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार खडे वाहन में घूस गया। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और शव का शिनाख्त कर पीएमके लिए भेज दिया। हादसा शनिवार रात 11.30 बजे जंजगिरी मोड भिलाई तीन के पास की है। भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने  बताया कि ग्राम देवबलौदा खल्हेपारा भिलाई तीन निवासी अजय वर्मा अपनी बाइक सीजी 07 बीएन 0269 में सवार होकर भिलाई तीन की ओर आ रहा था। इस दौरान जंजगिरी मोड के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण करने वाली मिक्चर मशीन सीजी 04 एनएच 2462 खड़ी थी। जिसमें बाइक सवार सीधे आकर टकरा गया। घटना में मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक नारायणपुर में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन की छुट्टी में भिलाई तीन अपने घर आया हुआ था। मृतक अविवाहित और इसके पिता किसान है। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

गौरतलब हो कि माह भर पूर्व ही जंजगिरी के पास सड़क दुर्घटना में देवबलौदा की स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। उसके बाद फिर दूसरी घटना फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण करने वाले मिक्सर मशीन से होन बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है।