नगर निगम दुर्ग के 6 छक्का ट्रक ने दुपहिया वाहन को लिया चपेट में, दो लोगों की मौत

नगर निगम दुर्ग के 6 छक्का ट्रक ने दुपहिया वाहन को लिया चपेट में, दो लोगों की मौत


🔴पटेल चौक में हुआ हादसा कचरा भरकर ट्रक जा रहा था मालवीय नगर की ओर

दुर्ग 16 अक्टूबर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौक पर बुधवार की रात 10:30 के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला एवं एक पुरुष की मौत हो गई। नगर निगम की कचरा गाड़ी ने दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवती घायल हो गई । हालांकि पुलिस के द्वारा नगर निगम के वाहन एवं चालक को हिरासत में ले लिया है। अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Oplus_16908288

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने रात करीब 10:30 बजे की है। स्कूटी क्रमांक CG 07 CY 5899 पर सवार तीन लोगो मे खिलेश्वर साहू (25 वर्ष) एवं सलमा (25 वर्ष) निवासी अटल आवास कि इस हादसे में मौत हुई है। जबकि उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी क्रमांक CG 07 CZ 4314, जो पुलगांव से मालवीय रोड की ओर जा रही थी, पटेल चौक पर सिग्नल के दौरान दोपहिया को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की चप्पलें व सामान घटनास्थल पर बिखरे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की मौत अंदरूनी चोटों की वजह से हुई है।

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि दोपहिया सवार तीनों ही नगर भ्रमण के लिए निकले थे। इस दौरान या हादसा हो गया। नगर निगम के कचरा गाड़ी 6 चक्का ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

वाहन चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की गई है।