फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर दौड़ती कार में लगी आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान, कार जलकर खाक

फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर दौड़ती कार में लगी आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान, कार जलकर खाक


भिलाई नगर 24 मार्च। फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर दौड़ रही इंडिका कार में आज दोपहर आग लग गई। कार चालक द्वारा तत्काल वाहन को खड़ा कर बाहर निकाल कर जान बचाई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग ने घटनास्थल पहुंचकर आज को बुझाया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग ने बताया कि फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर आज दोपहर को सवा बजे के करीब इंडिका कार क्रमांक सीजी 07 बी वाय 8819 जैसे ही डीसी चौक के पास पहुंची कार से धुआं उठने लगा कर चला रहे विजय कुमार चतुवेदानी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कर से बाहर आ गया और अपनी जान बचाई तब तक आज पूरे कर में फैल चुकी थी सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने पहुंच कर आज को बुझाए परंतु तब तक कर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण की पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह शिफ्ट प्रभारी विजय चतुर्वेदी, अग्निशमन कर्मी मनोज सोनवानी नगर सैनिक जवान युवराज साहू द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर समय पर पहुँच कर आग को पर काबू पाया लिया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के द्वारा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में कार्यालय नंबर 0788-2320120 में संपर्क किया जा सकता है।