दुर्ग 23 मार्च । विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ जेपी मेश्राम के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी (टीबी/कुष्ठ/ एड्स) डॉ.अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिला क्षय नियंत्रण समिति जिला दुर्ग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में क्षय संबंधित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस वर्ष 2024 में विश्व क्षय दिवस का थीम “Yes ! We Can End TB” है l

आयोजन में सर्वप्रथम कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जनजागरूकता रैली को रथ के साथ हरी झंडी दिखाकर जिला क्षय केंद्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग से पटेल चौक, पोलसाय पारा चौक होकर बस स्टैंड होते हुए कार्यालय वापस पहुंची, जहां पहुंचकर सामूहिक रूप से टीबी मुक्त जिला बनाए जाने हेतु शपथ लिया गया, रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ अनिल कुमार शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलिमा सालोमन, विमल वर्मा, टीकम सिंह, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के सभी कर्मचारी एवं टीबी कार्यक्रम के सभी सहयोगी स्वयंसेवी संस्था, एड्स/कुष्ठ विभाग के कर्मचारी एवं सीएमएचओ कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित थे,

रैली का उद्देश्य जन जन में क्षय रोग के प्रति जागरूकता को फैलाना एवं डर को खत्म करना था। सभी स्थानों पर जनमानस को क्षय रोग के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शुक्ला के द्वारा टीबी के भेदभाव को खत्म करने एवं दुर्ग को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने शपथ दिलाते हुए टीबी हारेगा, देश जीतेगा का नारा दिया गया, इसके साथ ही प्रचार रथ को पूरे जिले में जन जागरूकता हेतु भेजा गया।
इसके साथ ही संपूर्ण दुर्ग जिले मे डॉ. मेश्राम के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी (टीबी/कुष्ठ/एड्स) डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में दुर्ग जिले के 116 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है।

