दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर दुर्ग–डल्लीराजहरा ट्रेन से गिरकर यात्री के दोनों पैर कटे

दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर दुर्ग–डल्लीराजहरा ट्रेन से गिरकर यात्री के दोनों पैर कटे


🔴108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची—स्टेशन पर आक्रोश


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 24 जनवरी 2026। आज दोपहर लगभग 1:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दुर्ग–डल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-1, लाइन नंबर-1 पर हुआ, जिसमें यात्री के दोनों पैर कट गए।
घायल यात्री की पहचान विजय नारायण बघेल (46 वर्ष), पिता कन्हैया लाल बघेल, निवासी टीचर कॉलोनी, डल्लीराजहरा के रूप में हुई है।

108 एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से स्थिति और बिगड़ती चली गई।

ऑटो से पहुंचाया गया अस्पताल

108 एम्बुलेंस के नहीं आने पर यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों में 108 सेवा की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।

108 सेवा पर अमानवीयता का आरोप

घटना को लेकर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने 108 आपातकालीन सेवा पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। स्टेशन परिसर में कुछ देर तक आक्रोशपूर्ण माहौल बना रहा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।