फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई, 17 सितंबर। महाराष्ट्र में आज अलसुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में 14 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। वहीं अन्य लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे वाली जगह से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं सभी घायलों को वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। मुंबई के बाद्रां कुर्ला काम्पलेक्स में फ्लाईओवर का काम चल रहा था। आज तड़के करीब 4ः40 मिनट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया।
डीसीपी मंजूनाथ सिंघे ने मीडिया को बताया है कि हादसे में कोई भी लापता नहीं है। न ही किसी मजदूर की जान गई है। यह हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

