चलते ट्रक में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने एक गाड़ी पानी की बौछार से काबू पाया

चलते ट्रक में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने एक गाड़ी पानी की बौछार से काबू पाया


दुर्ग 09 मार्च। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदखुरी के पास सड़क पर चलते ट्रक में लगी आग को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग की फायर टीम के द्वारा बुझाया गया। इसके लिए फायर टीम के द्वारा एक गाड़ी पानी की बौछार की गई।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलगांव क्षेत्र के अंतर्गत चांदखुरी के पास सड़क पर खड़े अमपू सिंह के ट्रक पर आग लगने सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को प्राप्त हुई थी। तात्काल अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों को रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए ट्रक के टायर में लगी आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 1 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया और आग को आसपास खड़े ट्रकों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया ।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है।
जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अग्निशमन कर्मी धन्नू यादव (दल प्रभारी), फायरमैन. अवतार सिंह, हीरामन, रमेश , संतोष, द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।