ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुम्हारी के मुख्य मार्ग पर अपहरण, साइकिल एवं मोबाइल भी लूटा, आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का पुलिस ने किया दावा

ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुम्हारी के मुख्य मार्ग पर अपहरण, साइकिल एवं मोबाइल भी लूटा, आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का पुलिस ने किया दावा


ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुम्हारी के मुख्य मार्ग पर अपहरण, साइकिल एवं मोबाइल भी लूटा, आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का पुलिस ने किया दावा

भिलाई नगर 13 नवंबर ट्यूशन से लौट रहे व्यापारी के नाबालिग किशोर के आंख में कुछ रसायन डालकर मैजिक सवार चार आरोपियों ने अपहरण कर लिया साथ ही किशोर का मोबाइल एवं साइकल लूट कर फरार हो गए। भागते समय लुटेरों ने बेशुद्ध बालक को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास छोड़ कर चले गए । इस मामले में देर रात्रि रिपोर्ट पर से कुम्हारी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कल रात करीब 8:30 बजे के लगभग कुम्हारी हाउसिंग बोर्ड के प्रमुख मार्ग पर कुम्हारी  विद्या ज्योति स्कूल के मेन गेट के सामने पवन अग्रवाल  के पोते बालक सौम्य अग्रवाल 16 वर्ष  सुदर्शन अग्रवाल के पुत्र को चेहरे में आरोपियों ने कुछ रासायनिक तत्व का स्प्रे किया। जिसके कारण बालक बेसुध हो गया । आरोपियों ने टाटा मैजिक फोर व्हीलर गाड़ी में डालकर बालक सौम्य  अग्रवाल एवं उसकी साईकिल को वाहन में डालकर अपहरण के बाद फरार हो गए ।  बेसुध पाकर मोबाइल लुट लिया । कुम्हारी  टोल प्लाजा युगबोध के सामने अचेत हालत  में बालक को छोड़कर भाग गए। अपहृत बालक सौम्य अग्रवाल ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए टोल प्लाजा के पास प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांग कर अपने परिवार को फोन से संपर्क साधा और अपने सकुशल होने की सूचना दी। कल हुई इस अप्रिय घटना से कुम्हारी  के सभी व्यापारियों एवं नागरिकों के मन में चिंता का विषय बना हुआ है। कुम्हारी के व्यापारियों एवं पालिका अध्यक्ष  राजेश्वर सोनकर की उपस्थिति में कुम्हारी थाना में घटना  की रिपोर्ट अर्धरात्रि को दर्ज की गई।

सीएसपी चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा टीमों का गठन किया गया है । सिविल टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना स्थल एवं कुम्हारी टोल प्लाजा तक के सभी सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है । ताकि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ा जा सके।

 रिपोर्ट पर से कुम्हारी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 276/21 के तहत भादवि की धारा 363 एवं 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।