मुरूम खदान के गड्ढे में डूबने से विक्षिप्त युवती की मौत, एसडीआरएफ दुर्ग के गोताखोरों ने बॉडी को निकाल बाहर

मुरूम खदान के गड्ढे में डूबने से विक्षिप्त युवती की मौत, एसडीआरएफ दुर्ग के गोताखोरों ने बॉडी को निकाल बाहर


भिलाई नगर 16 सितंबर । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज बीईसी कंपनी के पीछे स्थित मुरूम खदान के गड्ढे में एकत्रित पानी में डूबने से मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ दुर्ग की टीम द्वारा बॉडी को बाहर निकाल पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भिलाई 03 थाना क्षेत्र बीईसी कंपनी के पास पटरीपार मुरूम खदान में महिला डूब गई है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम शिवकुमारी पिता कृष्ण बिहारी शर्मा उम्र 28 वर्ष के के जन पटरीपार हथखोज थाना भिलाई 03 की रहने वाली थी पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
टीम प्रभारी धनीराम यादव, राजू महानंद, दिनेश चंद्राकर, ओंकार, आशीष सिन्हा, मोहन, हबीब खान की सराहनीय भूमिका रही।