भिलाई नगर 30 जनवरी। इंडस्ट्रियल एरिया हाथखोज स्थित 4 D शिवम हाईटेक स्टील प्राइवेट लिमिटेड में आज सुबह टाइटेनियम स्क्रैप में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दमकल वाहनों के द्वारा करीब 3 घंटे की मस्कट के बाद कई गाड़ी पानी एवं फोम की बौछार कर आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा प्रभारी एवं नगर सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 9:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम हाईटेक स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में रखें टाइटेनियम स्क्रिप्ट पर भीषण आग लग गई है।
सूचना मिलते ही तत्काल पहले तीन गाड़ियों को रवाना किया गया। बड़ी आग होने के कारण दो और दमकाल वाहनों को बुलाया गया। लगातार 3 घंटे तक पांच दमकल वाहनों के द्वारा कई फेरे करते हुए पानी एवं फॉर्म की बौछार की गई । तब आग को नियंत्रित किया जा सका। श्री सिंह ने बताया कि इस भीषण आगजनी में कंपनी का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।


