🔴दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम ने आग पर पाया काबू
भिलाईनगर, 03 नवंबर। भिलाई तीन स्थित कबाड़ी दुकान में आज तड़के आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दुर्गा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दमकल टीम के द्वारा कबाड़ में लगी भयानक आग पर तत्काल काबू पाया गया।
जिला सेनानी दुर्ग एवं अग्निशमन आपातकालीन सेवा प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वकील खान के कबाड़ी दुकान पर आग लगने की सूचना सोमवार की सुबह 5:30 मिलने पर तत्काल 1 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से आग लगे दुकान में घुसकर आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल किया। आग को के विभिन्न स्थानों तक बढ़ने से रोक लिया गया । जिसमें कबाड़ी दुकान में रखे लाखों का समान जल के राख हो गया
आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। दलप्रभारी – भगवती बंजारे, फायर कर्मी – कुलेश्वर सिंह, नितिन रामटेक, उमाशंकर, पराग भोसले
अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने किसी भी आपातकालीन स्थिति पर जिले के नागरिकों से अपील की है कि अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग
अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 पर संपर्क करें।

