Durg में तीसरे माले स्थित फिटनेस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Durg में तीसरे माले स्थित फिटनेस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख


🔴अग्निशमन आपातकालीन सेवा दुर्ग की दमकल टीम ने 2 गाड़ी पानी की बौछार कर काबू पाया

दुर्ग 10 दिसंबर। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग में तीसरे माले में स्थित जिम में आज सुबह आग लग गई। दमकल की टीम ने दो गाड़ी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड दुर्ग स्थित मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर जिम पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से तीसरा माले में चढ़कर आग लगे जिम में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रण किया। मौका स्थल तीसरा मंजिले में होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


फिटनेस सेंटर जिम में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। दल प्रभारी – धनु यादव ,भगवती बंजारे अग्निशमन कर्मचारी – संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, शैलेन्द्र देशमुख , कुलेश्वर, उमाशंकर , नितिन रामटेक, रमेश साहू अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया।

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112* से संपर्क करने की अपील की है।