रायपुर राजधानी में विद्युत कंपनी के गोदाम में विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, तीन से चार किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं

रायपुर राजधानी में विद्युत कंपनी के गोदाम में विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, तीन से चार किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 5 अप्रैल। गुढिय़ारी कोटा रोड स्थित भारत माता चौक के पास ईई क्षेत्रीय भंडार के डंपिंग गोडाउन में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। जो चार घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है। आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्टसर्किट होने का अंदेशा है। आग की लपटे और धुंआ राजधानी में कई किमी दूर तक आसमान में देखा गया। लोगों ने शहर के हर हिस्से से वीडियो बनाकर वायरल किया। विद्युत मंडल ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी है।

ट्रांसफार्मर एक के बाद एक विस्फोट होते रहे। इन ट्रांसफार्मर में 3 सौ से 4 सौ लीटर आयल भरा रहता है। वहीं इस यार्ड में डीजल भरे ड्रम भी बड़ी तादाद में रखे जाते हैं जो पूरे अंचल के विद्युत कार्यालयों को सप्लाई किए जाते हैं ये भी विस्फेट के साथ जलकर भयंकर रूप लिया। और आग भीषण होती गई। करीब सवा घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम 6-8 दमकल वाहनों के मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने मशक्कत करती रही लेकिन 4 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ के निदेशक आईपीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह, एसएसपी संतोष सिंह भी मौके पर बचाव कार्य की निगरानी तर रहे हैं। इस आगजनी में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन आसपास के लोग महिलाएं, बच्चे अपने घरों को छोड़ कर दूर तक निकलने लगे। डीजल भरे ड्रम, और रिहायशी इलाकों से कार दुपहिया वाहनों को भी वहां से हटाया जाता रहा।

वहीं रेस्कयू अभियान को देखने नेता भी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पूरे इलाके को खाली कराने की मांग की है। पूरी आगजनी का इलाका करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र बताया जा रहा है। ट्रांसफर जलने से विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। आग पर काबू कब तक पाया जाएगा, यह कोई नहीं बता पा रहा।