शनिचरी मार्केट दुर्ग की तीन दुकानों में लगी भीषण आग

शनिचरी मार्केट दुर्ग की तीन दुकानों में लगी भीषण आग


🛑 चार गाड़ियों से पानी की बौछार कर फायर टीम ने बुझाई आग

दुर्ग 16 मार्च । दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरमियानी रात 2:00 के करीब दुर्ग शनिचरी मार्केट ब्राह्मण पारा स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई थी। आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन दुर्ग की फायर टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन दुकानो में भीषण आग लगने से सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की 4 दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए  दुकानों पर घुसकर बड़े बहादुरी से आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में कई अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया और आग को आस-पास के दुकानों की तरफ बढ़ने से रोक लिया जिससे एक बड़ा हादसा टला। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है ।
जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है । अग्निशमन प्रभारी रूपराम टंडन , प्रवीण बारा अग्निशमन कर्मी (दल प्रभारी) – भगवती बंजारे, शरद मेंश्राम, घनश्याम यादव, फायरमैन.-  उमाशंकर , नरोत्तम टंडन, संतोष मढ़रिया, राम सिंह ,योगेश्वर , शारदा प्रसाद, राजू लाल, हीरामन, अवतार सिंह , रमेश साहू द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। श्री सिंह के द्वारा आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग
अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग  – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 पर संपर्क करने की नागरिकों से अपील की है।