🛑सूमो चालक की घटना स्थल पर मौत
भिलाई नगर 22 दिसंबर। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को सूमो वाहन एवं पिकअप वाहन के मध्य आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सूमो वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CQ 1967 के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

नंदिनी पुलिस के मुताबिक अमन कुमार बंधे अपने साडू भाई के सुमो वाहन क्रमांक CG 07 MB 1630 को चलाते हुए अपने गृह ग्राम गिरहोला से अपने ससुराल नंदिनी खुंदनी जा रहा था। 21 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे जैसे ही ग्राम देउरझाल VNR कंपनी के पास आम रोड अहिवारा पथरिया रोड पर पहुचा था कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CQ 1967 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते लाकर अमन के वाहन को ठोकर मारकर एस्सीडेंट कर दिया। जिससे अमन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नंदिनी पुलिस के द्वारा अमन के पिता बृजभूषण लाल की रिपोर्ट पर से आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि, हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतर गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

