भिलाई नगर 7 अक्टूबर। सुपेला थाना अंतर्गत सोमवार की शाम को तेज रफ्तार कंटेनर ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पीछे बैठी युवती की मौत हो गई।सूचना पर सुपेला पुुलिस मौके पर पहुंची। शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि राजनांदगांव निवासी गंगेश्वरी (35 वर्ष) अपनी छोटी बहन चांदनी वर्मा (23 वर्ष) रायपुर सरोना के लिए निकला था। नेहरुनगर चौक के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। इस हादसे में चांदनी की मौके पर मौत हो गया। वहीं गंगेश्वरी को चोट आई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर ट्रैफिक व सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मरच्युरी भेजा गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
नेहरू नगर चौक के पास कंनेटर की चपेट में आने से दुपहिया के पीछे बैठी युवती की मौत, राजनांदगांव से जा रही थी रायपुर

