फोटोजर्नलिस्ट व पिता पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

फोटोजर्नलिस्ट व पिता पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस


सीजी न्यूज ऑनलाइन 24 मई। सिटी कोतवाली पुलिस ने 23 मई की रात हुए मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मात्र दो घंटे में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने फोटोजर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके परिवार पर डंडा-लाठी और चाकू से हमला किया था।

घायल अशोक गुप्ता और शेखर गुप्ता

घायल अशोक गुप्ता और शेखर गुप्ता का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उनकी निशानदेही पर हथियार एवं वाहन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों का मोहल्ले कतियापारा एवं गांधी चौक में जुलूस निकाला गया। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।