ढाई लाख रुपए के तीन दुपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया शातिर वाहन चोर

ढाई लाख रुपए के तीन दुपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया शातिर वाहन चोर


भिलाई नगर 7 फरवरी । शातिर वाहन चोर को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 03 नग दुपहिया वाहन कीमती तकरीबन 2.5 लाख का बरामद किया गया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, एवं थाना नेवई की संयुक्त कार्यवाही की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी ।जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक आनंद शुक्ला के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित टीम ने कार्यवाही शुरू की।

टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बुलट वाहन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में मुरली पान ठेला के पास, गार्डन चौक, टंकी मरोदा, नेवई क्षेत्र में घुम रहा है गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्परता से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम शहनवाज हुसैन बताया तथा उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया । कड़ाई से पूछताछ करने पर चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला क्षेत्र से 01 R15 मोटर सायकल एवं थाना छावनी क्षेत्र से 01 R15 मोटर सायकल वाहन चोरी करना बताया । आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की मोटर सायकल एवं एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से प्र.आर. सगीर खान, आर. भावेश पटेल, रिंकू सोनी राकेश अन्ना, गुणित, राकेश चौधरी, अमित सिंह, उनि महात्मा प्रसाद, थाना छावनी प्रधान आर. सूरज पांडे, जगत पाल जांगडे, नेवई, आर. रवि बीसाई, लक्ष्मी नगारायण, हेमशंकर, चितरंजन देवांगन थाना नेवई, प्र.आर. अहफाज खान चौकी स्मृति नगर, उल्लेखनीय भूमिका रही।