भिलाईनगर, 18 अक्टूबर। थाना वैशाली नगर पुलिस ने देशी कट्टा दिखाकर आमजनो एवं राहगीरो को डराने धमकाने वाले आरोपी को पकड़ा। आरोपी सूबेदार सिंह यादव के कब्जे से एक देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतुस बरामद किए गए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि थाना वैशाली नगर पुलिस को आज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि माँ शारदा ट्रेडर्स जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा रखा हुआ है और आम लोगों को कट्टा दिखाकर डरा धमका रहा है।* सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर मुखबीर के बताये हुलिया वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम सुबेदार सिंह यादव पिता रामजीत सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन म0न0-11551/4 कैलाश नगर थाना जामुल का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतुस बरामद किया गया। थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमाँक 347/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :- सुबेदार सिंह यादव पिता रामजीत सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन म0न0-11551/4 कैलाश नगर थाना जामुल
जप्ती :- एक नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतुस
थाना वैशाली नगर
अपराध क्रमाँक 347/2025
धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

