नेहरू नगर टोल प्लाजा के पास कोयले से लदी ट्रक में लगी भीषण आग, तत्काल पहुंची दमकल टीम, एक गाड़ी पानी की बौछार से बुझाई आग

नेहरू नगर टोल प्लाजा के पास कोयले से लदी ट्रक में लगी भीषण आग, तत्काल पहुंची दमकल टीम, एक गाड़ी पानी की बौछार से बुझाई आग


भिलाई नगर 15 जून । नेहरू नगर टोल प्लाजा के के पास बीती रात्रि 2:00 बजे के करीब कोयले से लदी ट्रक में आग लग गई सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग की टीम द्वारा तत्काल आज पर काबू पाया और बड़ी घटना को होने से रोक दिया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि नेहरू नगर बाफ़ना टोल के पास कोयले से लदी ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक पर रखे कोयला पर में लगी भीषण आग को बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया और आग को ट्रक के दुसरी तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया । ट्रक बिलासपुर से रसमड़ा की ओर जा रहा था
आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मी धन्नुक यादव, नरोत्तम टण्डन, राजू लाल,धर्मेन्द्र क़ुमार, द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।