🛑 फायर कर्मियों ने तत्काल बुझाया
भिलाई नगर 14 अप्रैल। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 9 ,सड़क 14 , मकान नंबर 6 बीएसपी अधिकारी के मकान पर रखें ज़ाइलो गाड़ी में आज सुबह करीब 9:00 बजे भीषण आग लग गई थी। तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के दमकल वाहन ने पहुंचकर आग को बुझाया ।
जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिकारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने कार में फैले आग को बड़े बहादुरी से कंट्रोल किया और आग को घर की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया ।

घटना के कारण की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बनजारे, प्रवीण बारा, अग्निशमन कर्मचारी उमाशंकर, कुलेश्वर, योगेश्वर , राम सिंह द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। किसी भी आपातकालीन स्थिति पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112* संपर्क करने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने की है।

