कोकोवन बैटरी के एक्सिस वाल्व ऑपरेट करते हुआ ब्लास्ट, ठेका श्रमिक झुलसा

कोकोवन बैटरी के एक्सिस वाल्व ऑपरेट करते हुआ ब्लास्ट, ठेका श्रमिक झुलसा


🛑सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा इलाज, BSP प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई नगर 13 दिसंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर दो दिन पूर्व कोकोवन बैटरी नंबर 11 अमोनिया एक्सीस लीकर पंप के वाल्व को खोलते समय हुए ब्लास्ट के कारण ठेका श्रमिक झुलस गया। जिसका इलाज सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है। ठेका श्रमिक की रिपोर्ट पर से भिलाई भट्टी थाने में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महेन्द्र कुमार चेलक ‍पिता गौकरण चेलक उम्र 32 साल साकिन ग्राम डुमरडीह पोस्ट पतोरा थाना उतई में रहता है। भिलाई इस्पात सयंत्र में सरकार इंटरप्राईजेस कंपनी में ठेका ‍ श्रमिक के रूप में 5 साल से कार्य करता है। 11 दिसंबर को द्वितीय पाली में डयूटी करने प्लांट के अंदर गया था। जहा कोको ओवन के सीसीडी 3 में बैटरी नं 11 के पास एक्जास्टर हाउस में अमोनिया एक्सीस लीकर पंप 2 सी में काम कर रहा था। करीबन 4:45 बजे अमोनिया एक्सीस लीकर पंप के वाल्व को खोल रहा था। तभी वाल्व के डिस्चारर्ज लाईन का पेकिंग ब्लास्ट हो गया। जिससे अत्याधिक ज्वलन तरल पदार्थ ठेका श्रमिक के दोनो हाथ पेट और दाहिने गाल में पडने से चमडी जल गया और फफोला पड गया। ठेका श्रमिक को घायल अवस्था में साथ काम करने वाले सुरेश यादव, मोहम्मद आयूब और त्रिपाठी सर ईलाज के लिए मेन मेडिकल पोस्ट 1 अस्पताल लेकर गये। जहां से रिफर करने से सेक्टर 9 अस्प्ताल में भर्ती किए। जहां घायल ठेका श्रमिक का ईलाज चल रहा है। ठेका श्रमिक ने आरोप लगाया कि उक्त घटना भिलाई इस्पात सयंत्र कारखाना प्रबंधन द्वारा उपेक्षा एंव लापरवाहीपूर्वक कार्य कराये जाने के कारण घटित हुई। ठेका श्रमिक महेन्द्र कुमार चेलक की ओर से भिलाई भट्टी थाने में रिपोर्ट किए जाने पर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 287-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।